भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग ने 4 महीनों के अथक प्रयास के बाद इस गरीब परिवार को दिलाया न्याय

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

जोधपुर जिले की भोपालगढ़ विधानसभा के विधायक पुखराज गर्ग ने एक सराहनीय कार्य किया हैं। दरअसल भोपालगढ़ विधानसभा के गांव कजनाउ खुर्द में एक व्यक्ति सिकन्दर की लगभग एक साल पहले खेत मे काम करते हुए बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने अपने घर के मुखिया को तो खोया लेकिन कहीं से भी परिवार को प्रशासनिक सहायता नहीं मिली। परिवार सरकारी मुवावजे के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा था।

इस परिवार की सहायता के लिए भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग ने बिजली विभाग से बातचीत कर उचित निर्देश दिए। विधायक ने 4 महीनों तक इस परिवार की सहायता के लिए अथक प्रयास किये, तब जाकर बिजली विभाग से परिवार को सहायता राशि मिली। विधायक पुखराज गर्ग ने बुधवार को परिवार को 5 लाख रुपए मुवावजे के रूप सौंप दिए, ताकि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default