दिल्ली।
देश मे लोकसभा चुनावों के परिणाम के बाद अब चर्चा मोदी सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों को लेकर हो रही हैं। राजस्थान से जीते 25 सांसदों में से 6 से 7 सांसद मंत्री पद की दौड़ में शामिल है। दिल्ली में शनिवार को एनडीए के सारे सांसदों की बड़ी मीटिंग थी, उसके बाद से ही राजस्थान के सारे 25 सांसद दिल्ली में ही रुके हुए है। आधे से ज्यादा सांसदों ने दिल्ली में राजस्थान हाउस में आने-जाने का तांता लगाया हुआ है।
सांसदों ने ओम माथुर के घर पर डाला डेरा
राजस्थान से चुने हुए सांसद अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में ही हैं। मंत्री पद की दौड़ में शामिल सांसद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ले घर डेरा डाल रहे है। सांसद ओम माथुर के सामने अपनी मंत्री की दावेदारी पेश कर रहे है। हालांकि ओम माथुर ने मीडिया से बात करते हुए इसे शिष्टाचार की मुलाकात बताया, लेकिन कुछ भी हो , सब अपने मंत्री पद के जुगाड़ में ओम माथुर से मुलाकात कर रहे हैं।
राजस्थान के यह सांसद ओम माथुर से मिले
ओम माथुर से मिलने वाले सांसदों में जयपुर ग्रामीण से सांसद और सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद कैलाश चौधरी, अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी, चूरू से दूसरी बार चुने सांसद राहुल कस्वां, दौसा से सांसद और पूर्व मंत्री जसकौर मीणा, जोधपुर सांसद और मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर सांसद और वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल प्रमुख है। इन सांसदों ने ओम माथुर से मिककर अपनी-अपनी दावेदारी मंत्री पद के लिए दी हैं। अब देखना होगा कि मोदी कैबिनेट में कौनसे-कौनसे सांसद को शामिल किया जाएगा।

Tnxx for comment