बाड़मेर, राजस्थान।
राजस्थान में स्कूली शिक्षा की किताबों को लेकर मामला सियासी होता चला जा रहा हैं। इस मामले में एक ओर गहलोत सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा हैं, तो दूसरी ओर भाजपा के नेता। राजस्थान सरकार ने स्कूली पाठ्यक्रम में इस साल नया बदलाव किया हैं, जिसको लेकर भाजपा गहलोत सरकार पर हमला कर रही हैं। भाजपा नेता पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी और भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी ने इसे इतिहास के साथ छेड़छाड़ बताया हैं।
अब भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी भी कूदे मैदान में
अब इस मामले में बाड़मेर से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी भी कूद गए है। कैलाश चौधरी ने कहा हैं कि एक विदेशी ने हमारे देश मे आकर चितौड़ में 30 हजार लोगों को मौत के घाट उतारा, अब गहलोत सरकार उसी अकबर को महान बता रही हैं, वहीं देश ले असली योद्धा भगतसिंह, वीर सावरकर, महाराणा प्रताप को वीर नहीं मान नहीं रही हैं।
कैलाश चौधरी ने कहा हैं कि मैं मुख्यमंत्री गहलोत से सवाल पूछना चाहता हूं कि अभी आपको सत्ता में आये हुए 4 महीने हुए और आप अभी से स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव लर रहे है और बच्चों को गलत इतिहास पढ़ा रहे हो। क्या पाठ्यक्रम कोई हंसी मजाक का विषय हैं, जो आप कुछ भी पढ़ा दोगे।

Tnxx for comment