अलवर, राजस्थान।
राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी में हुए महिला से3 गैंगरेप का मामला अभी उफान पर हैं, इतने में अलवर में एक ओर गैंगरेप की खबर आ गई हैं, लेकिन इस मामले में गांव वालों ने एक आरोपी को पिट-पिट कर मार दिया हैं। दरअसल यह पूरा मामला 14 मई की रात का हैं। हरसौरा इलाके में 14 मई की रात एक शादी समारोह था, जिसमें पीड़ित लड़की और आरोपी 3 लड़के भी शरीक हुए थे।
उसी रात आरोपियों ने पीड़ित नाबालिग लड़की को गैंगरेप का शिकार बना लिया, पीड़ित लड़की के चिल्लाने से कुछ भाग कर आये, इतने में आरोपी फरार हो गए, लेकिन एक आरोपी को गांव वालों ने पिट कर मार दिया। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया तो पुलिस ने बाकी 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृत आरोपी के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर हत्या का मामला भी दर्ज करवाया हैं।


Tnxx for comment