बीकानेर के बाद अब सुजानगढ़ में रेसलिंग का महासंग्राम होगा, जाने कब हो रहा हैं खूनी संघर्ष
personINC News
Friday, May 17, 2019
0
share
सुजानगढ़, राजस्थान। राजस्थान प्रदेश के बीकानेर जिले के बाद अब चूरू के सुजानगढ में रेसलिंग का महासंग्राम होने जा रहा हैं। यह महासंग्राम हार्डकोर रेसलिंग फाइट (HWF) आयोजित करने जा रही हैं। यह प्रतियोगिता आने वाली 19 मई को सुजानगढ में होने जा रही हैं। यह प्रतियोगिता चूरू जिले के सुजानगढ़ तहसील के जाटों का नोहरा गार्डन में आयोजित की जाएगी।
HWF के डायरेक्टर देव द बुल ने INC News से बात करते हुए कहा कि सुजानगढ में होने वाले शो की सभी फाइट खूनी होगी। इस शो में देश-भर के साथ साथ विदेशों के रेसलर भी भाग लेने जा रहे हैं। यह कम्पनी लगातार राजस्थान सहित देश के अन्य हिस्सों में रेसलिंग के बड़े-बड़े गेम करवा रही हैं, ताकि गांवो तक भी रेसलिंग का जुनून युवाओं तक पहुंचे।
यह बड़े रेसलर इस प्रतियोगिता में लेंगें भाग
डारेक्टर देव द बुल ने बताया कि इस रेसलिंग में मुख्य रूप से भारत से सबसे बड़े पहलवान हरियाणा के दीपक डागर, दिल्ली निवासी ताहिर खान राणा, जैक अटैक, प्रिंस आद्वाशी भाग लेने जा रहे हैं। इसके अलावा नागौर जिले के देव द बूल और छत्तीसगढ़ के प्रतीक तिवारी, मेरठ के राहुल तोमर और यूपी के मंगल श्रीवास्तव महाराष्ट्र के किरण दैवालकर व राजस्थान के हुक्माराम भाग लेंगे। Dev the bull ने बताया कि इन सब देशी रेसलरों के साथ-साथ विदेशी रेसलर भी इस महासंग्राम में शामिल होने जा रहे है।
Tnxx for comment