बिहार।
पीएम मोदी ने आज दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली हैं। पीएम मोदी के साथ उनके सभी मंत्रियों ने भी आज राष्ट्रपति भवन में शपथ ले ली हैं। लेकिन अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोदी सरकार से नाराज हो गए है, क्योंकि नीतीश कुमार की पार्टी JDU को मोदी की कैबिनेट में सिर्फ एक ही मंत्री पद मिला है। नीतिश कुमार को उम्मीद थी कि उनकी पार्टी ने बिहार में अच्छा प्रदर्शन किया हैं, इसलिए उनको केबिनेट में अच्छी जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं होने के कारण नीतीश कुमार नाराज हो गए।
नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोकसभा में मोदी सरकार का सहयोग नहीं करेंगे, हालांकि नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि हम NDA के साथ गठबंधन में बने रहेंगे, लेकिन दिल्ली सरकार को समर्थन नहीं देंगे। हम आपको बता दे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी बिहार में 17 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ी थी, जिनमें से जेडीयू ने 16 सीटों पर कब्जा किया हैं।

Tnxx for comment