दिल्ली।
पीएम मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ले ली हैं। पीएम मोदी ने अपने साथ अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के साथ शपथ ली हैं। पीएम मोदी ने अभी शाम 7 बजे शपथ ली हैं। वहीं राजस्थान प्रदेश के 3 सांसदों ने भी राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की हैं, इनमें बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी, जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत और बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल शामिल है।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को नहीं मिला मंत्री पद
दिन में खबर आ रही थी कि जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भी केबिनेट मंत्री बनाया जाएगा, इसकी खबर काफी देर तक मीडिया में चली थी, लेकिन अब उस खबर पर विराम लग गया हैं, क्योंकि राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मंत्री नही बनाया गया हैं। पहले खबर आ रही थीं कि राजस्थान से 4 सांसदों को मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ राजस्थान से सिर्फ 3 सांसदों को मंत्री बनाया गया हैं।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में मंत्री बनाया गया था। राज्यवर्धन सिंह ने पिछले कार्यकाल में खेल मंत्री, सूचना प्रसारण मंत्री के अलावा कई विभागों में भी काम किया था। लेकिन इस बार राठौड़ से मंत्री पद छीन लिया गया हैं।

Tnxx for comment