जोधपुर के शेरगढ़ में टिड्डी दल की आशंका के चलते प्रशासन अलर्ट में

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

जोधपुर के शेरगढ़ क्षेत्र में टिड्डी के बड़े हमले की आशंका के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट हो गया है। गुरुवार को शेरगढ़ में उपखंड अधिकारी महावीरसिंह जोधा की मौजूदगी में टिड्डी दल चेतावनी संगठन जोधपुर के वनस्पत संरक्षण अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने कहा की ईरान व पाकिस्तान से होते हुए टिड्डी दल जैसलमेर के कुछ इलाकों में पहुंचा है, इसके मद्देनजर सीमावर्ती होने से शेरगढ़ क्षेत्र में भी टिड्डी दल आने की आशंका है।

चौधरी ने कहा कि शेरगढ़ इलाके में कहीं भी टिड्डी दल दिखें दिनांक, समय, क्षेत्रफल, साईज, रंग व किस दिशा में उड़ रही है, तो फोटो सहित जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर नियंत्रण पाया जा सके। टिड्डी दल समूह में हवा के रुख के साथ 100 से 200 किलोमीटर गति से उड़ते है, यदि खेतों में कही अचानक टिड्डी पहुंच जाए किसानों को चाहिए कि शोरगुल करें व डिब्बे आदि बजाकर मजबूर करें ताकि वे वहां से उड़ जाए।

कहीं भी टिड्डी नजर आये तो तुरंत उनके मोबाईल नम्बर 9521276370 अथवा टिड्डी चेतावनी संगठन जोधपुर के उपनिदेशक 0291-2671749 , 2748771 पर तत्काल सूचित करें। घंटे - दो घंटे बाद टीम नियंत्रण दल वहां पहुंच जाएगा व टिड्डी पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default