बाड़मेर, राजस्थान।
बाड़मेर लोकसभा सीट से कैलाश चौधरी नए सांसद बन गए है। भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह को बुरी तरह से हराया हैं। कैलाश चौधरी ने बाड़मेर से रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हांसिल की हैं। बाड़मेर में कैलाश चौधरी को 846526 वोट मिले। कैलाश चौधरी ने कुल वोट का लगभग 60 %वोट शेयर ले लिया, वही कांग्रेस प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह को सिर्फ 522718 मत ही मिले। मानवेन्द्र सिंह ने भी कुल वोट का 36.75 % वोट शेयर लिया।
आजादी के बाद कैलाश चौधरी ने बाड़मेर सीट पर बनाया यह रिकॉर्ड
बाड़मेर लोकसभा सीट पर कैलाश चौधरी ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया हैं। कैलाश चौधरी ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की हैं। कैलाश चौधरी ने 3,24,808 मतों से जीत प्राप्त की हैं। अब तक बाड़मेर सीट पर हुए 17 चुनावों में यह जीत सबसे बड़ी जीत हैं। वहीं इतने ज्यादा वोट भी आज तक किसी ने बाड़मेर लोकसभा सीट पर नहीं लिए। कैलाश चौधरी ने लगभग 8.5 लाख वोट लिए है। कैलाश चौधरी विधानसभा चुनाव हार गए थे, लेकिन लोकसभा चुनाव जीत गए। कैलाश चौधरी वसुंधरा सरकार के समय बाड़मेर की बायतु सीट से विधायक भी थे।

Tnxx for comment