जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में एक बार फिर भाजपा ने इतिहास रच दिया हैं। भाजपा ने लगातार दूसरी बार 25 की 25 सीटों पर कब्जा कर लिया है। वहीं लगातार दो बार कांग्रेस को राजस्थान में खाता भी नहीं खोलने दिया। लगातार दूसरी बार भाजपा को राजस्थान में इतनी सीटें मिलने हर कोई आश्चर्यचकित हो गया, क्योंकि हर कोई 20 से 22 सीट भाजपा को झोली में डाल रहा था। मीडिया ने तमाम सर्वे किये, लेकिन परिणाम इन सब के उल्टे ही आये। हम आसानी से कह सकते हैं कि राजस्थान में मोदी का जादू चला हैं।
'मोदी तुझसे बैर नहीं वसुंधरा तेरी खैर नहीं' नारा हुआ सच
राजस्थान में जब वसुंधरा राजे की सरकार थी, तब भाजपा पर हमेशा सवाल खड़े होते रहे। विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में एक नारा काफी फेमस रहा और वो 'मोदी तुझसे बैर नहीं, वसुंधरा तेरी खैर नहीं'था। इस नारे के बाद वसुंधरा राजे का काफी विरोध हुआ। भाजपा ने राजस्थान में सरकार बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत की, लेकिन फिर भी लोगों ने वसुंधरा सरकार को हटा ही दिया।
लोकसभा चुनावों से पहले यह कयास लग रहे थे कि जैसे ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव हुए हैं, उसी तरह इस बार भाजपा को कुछ नुकसान उठाना पड़ेगा और पिछली बार जितनी सीट इस बार नहीं आ पाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और भाजपा ने फिर राजस्थान की 25 की 25 सीट जीत ली।
इस नारे का मतलब था कि राजस्थान की जनता वसुंधरा राजे से काफी नाराज थी, लेकिन राजस्थान की जनता को मोदी से कोई नाराजगी नहीं थी। इस कारण राजस्थान में भाजपा की सरकार तो नहीं बनी, लेकिन लोकसभा चुनावों में राजस्थान की जनता सभी 25 की 25 सीट भाजपा की झोली में दे दी।

Tnxx for comment