अपनी हार पर जयपुर कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा पूनियां ने दी पहली प्रतिक्रिया, जाने क्या कहा

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

जयपुर ग्रामीण सीट पर दो ओलम्पियन के बीच काफी रौचक मुकाबला बताया जा रहा था, लेकिन इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा पूनियां को हरा दिया। जीत का अंतर भी काफी रहा। पूनियां को राठौड़ ने 3,93, 171 मतों से लोकसभा चुनाव हराया। कृष्णा पूनियां और राज्यवर्धन राठौड़ दोनों प्रत्याशी खेलो में पदक जीते हुए है, इसलिए दोनों की छवि साफ मानी जा रही थी। लेकिन कृष्णा पूनियां राज्यवर्धन सिंह से मुकाबला नहीं कर सकी।

कृष्णा पूनियां ने अपनी हार पर प्रतिक्रिया देते कहा यह

वहीं अपनी हार पर कृष्णा पूनियां ने कहा कि मै जीतने वाले सभी सांसदों को बधाई देती हू जयपुर ग्रामीण के लोगो से वायदा करती हू कि मे आपके लिये हमेशा तैयार रहूँगी। आपने मुझे जो जनादेश दिया वो मुझे स्वीकार है,कोई कार्यकर्ता एक-दुसरे को यह नही कहे कि ऊसने वोट नही दिया आपने मुझे 29 दिनों बहुत प्यार व सम्मान दिया है सभी समाज के लोगो ने मुझे आशीर्वाद दिया, उसके लिये आभार धन्यवाद। 

हम जुड़ेंगे, लड़ेगें और लोकतंत्र में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए "झूठ", " का विरोध करते रहेगे। यह जनता का आवेश नहीं, सत्ता की मजबूती नहीं। यह हमारी कमजोरी है कि हम सही ढंग से जनता को समझा न सके। जनता बड़ी है, हम जनता के फैसले का स्वागत करते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default