जयपुर, राजस्थान।
पीएम मोदी आज अपने मंत्रिमंडल के साथ अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने जा रहे है। मोदी के मंत्रिमंडल के लिए राजस्थान प्रदेश से भी 4 सांसदों को चुना गया हैं। राजस्थान से सिर्फ यह 4 सांसद ही मंत्रिमंडल में शामिल होंगें। इनमें बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी, जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत, बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शामिल है। यह चारों सांसद आज पीएम मोदी के साथ मंत्री पद की शपथ लेंगें।
बेनीवाल ने किया था चारों मंत्रियों के लिए प्रचार, लेकिन खुद इस रेस में रह गए पीछे
राजस्थान में मंत्री की दौड़ में सबसे ज्यादा चर्चित चेहरा नागौर सांसद और रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल थे, लेकिन बेनीवाल इस रेस से अब बाहर हो गए है। हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा चुनाव के दौरान बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर जाकर इन चारों ही सांसदों के लिए प्रचार किया था। बेनीवाल ने इन चारों लोकसभा में जाकर जाट वोटर्स को साधने की कोशिश की थी, उसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि हनुमान बेनीवाल को मंत्री पद मिलना लगभग तय है।
मीडिया में भी सबसे ज्यादा चर्चा बेनीवाल के नाम पर हो रही थी। दूसरी बात भाजपा ने अपने सभी सहयोगी दलों को मंत्री देने की बात सामने आई थी। हालांकि भाजपा ने अपने सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में शामिल किया हैं, लेकिन इसमें रालोपा को शामिल नहीं किया। सबसे बड़ी बात यह हैं कि राजस्थान में रालोपा ही एकलौती ऐसी पार्टी हैं, जो भाजपा की सहयोगी हैं। इन सब कारणों के बाद भी बेनीवाल को मंत्री पद नहीं मिल सका। ऐसा होने के बाद रालोपा समर्थकों में काफी रोष देखा जा रहा हैं।

Tnxx for comment