राजगढ़, मध्यप्रदेश।
लोकसभा चुनावों के परिणाम इस बार बहुत चोंकाने वाले आये है। कई लोगों ने इस चुनाव के चक्कर मे कई प्रकार की शर्तें लगाई थी, लेकिन लगभग स्टोरे वो शर्ते हार गए है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ से आया हैं। यहाँ एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने शर्त हारने पर अपने सिर के बाल मुंडवा लिए। इसका एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिस पर काफी ठहाके लगाए जा रहे है।
गौरतलब हैं कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ से कांग्रेस के कार्यकर्ता बी एल सेन और एक भाजपा कार्यकर्ता में शर्त लगी कि अगर पीएम मोदी बनेगा तो कांग्रेस का कार्यकर्ता अपना सिर मुंडवा लेगा और अगर नहीं बना तो भाजपा का कार्यकर्ता सिर मुंडवा लेगा। इस तरह लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार हुई और पीएम मोदी ही बन रहे हैं, ऐसे में शर्त के मुताबिक कांग्रेस के कार्यकर्ता बी एल सेन ने अपना सिर मुंडवा लिया है।

Tnxx for comment