शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने राजकुमारी दिया को इस तरह दिया करारा जवाब

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान में एक बार फिर किताबो में बदलाव को लेकर सियासी कहर जारी हैं। राजस्थान में शिक्षा के पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया हैं, जिसको लेकर भाजपा कांग्रेस को घेरने में लगी हैं। वहीं शिक्षा मंत्री डोटासरा का कहना हैं कि हमने किताब से रानी सती की जौहर की फ़ोटो हटाई हैं, क्योंकि हम विद्यार्थियों को सती और जौहर नहीं सीखा सकते, यह कानूनी गलत हैं। डोटासरा का विरोध करने में राजकुमारी दिया और वासुदेव देवनानी सबसे आगे हैं।

गोविंद डोटासरा ने ऐसे दिए राजकुमारी को जवाब

राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी ने ट्विटर पर गोविंद सिंह डोटासरा को घेरने की तैयारी की थी, लेकिन वो फीकी पड़ गई। दिया कुमारी ने ट्विटर पर लिखा  जिनके नाम में ही वीर हो, उस महात्मा सावरकर की स्मृति को कांग्रेस सरकार की ओछी राजनीती प्रभावित नहीं कर पायेगी-माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले हमारे पूर्वजों के बलिदान को अपमानित करना अत्यंत निंदनीय हैं 

इस ट्विटर का जवाब देते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा कि वीर लिखने से कोई वीर नहीं हो जाता ,आप और भाजपा नेताओं द्वारा अपने नाम के पूर्व #चौकीदार लगाया गया है ,तो क्या आगे से आप लोगों को 'चौकीदार' से ही जाना जाएगा ?

इस तरह डोटासरा, वासुदेव देवनानी और दिया कुमारी कल काफी बार ट्विटर वार चला, लेकिन डोटासरा ने सटीक जवाब दिए। 
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default