नागौर, राजस्थान।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल के आह्वान पर राजस्थान प्रदेश में राज्यव्यापी धरना अलवर गैंगरेप मामले को लेकर दिया जा रहा हैं। बेनीवाल ने अपनी पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण धरना करने को कहा हैं। अभी बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं। बेनीवाल ने कहा हैं कि हमे मिलकर @ashokgehlot51 जी की नींद उड़ानी है, सीएम साब इस बात से बेखबर है कि प्रदेश में लगातार महिला अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है।
राजस्थान प्रदेश के नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, सीकर सहित जयपुर में कज रालोपा बड़ा प्रदर्शन करने जा रही हैं। इस दौरान रालोपा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी पुतला दहन करेगी और जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देगी। हम आपको बता दे कि गत 26 अप्रेल को अलवर के थानागाजी में एक महिला के साथ 5 आरोपियों ने उसके पति के सामने ही गैंगरेप किया और घटना का वीडियो बनाकर वायरल भी किया।


Tnxx for comment