अलवर- गोगामेड़ी ने अलवर रेप पीड़िता से बंधवाई राखी, किया हर कदम साथ निभाने का वादा

INC News
0

अलवर, राजस्थान।

अलवर के थानागाजी में हुए रेप मामले में राजस्थान की सियासित पूरी तरह पलटवार ले रही हैं। सभी नेता पीड़ित परिवार से मिल रहे है। भाजपा और रालोपा राजस्थान में आंदोलन कर रही हैं। वहीं कल बुधवार को करनी सेना भी पीड़ित परिवार से मिलने अलवर के थानागाजी पहुंची। जहां करनी सेना के मुखिया सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पीड़ित परिवार से मिले, वहीं गोगमेडी ने पीड़िता से राखी भी बंधवाई।

गोगमेडी ने पीड़िता से राखी बंधवाकर जीवन मे हर कदम पर साथ निभाने का वादा किया। गोगमेडी ने सरकार से पीड़ित पति और पीड़िता को नॉकरी और आर्थिक सहायता देने की मांग की हैं। वहीं गोगमेडी ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की भी मांग की हैं। इस कांड में एसएचओ और अलवर एसपी को भी बर्खास्त करने की मांग की हैं। गोगमेडी ने कहा कि जहां शासन और प्रशासन विफल हो जाये, वहाँ करनी सेना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी नजर आएगी।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default