सीकर, राजस्थान।
सीकर जिले के नीम का थाना निवासी रामसिंह कस्वां ने आज राजस्थान सहित देश का नाम रोशन किया हैं म रामसिंह कस्वां ने एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी को फतह किया हैं। रामसिंह कस्वां सेना की 7 पैरा में कमांडों भी हैं। रामसिंह कस्वां सामान्य किसान परिवार से है। इनके पिता का नाम केसराराम हैं। रामसिंह कस्वां ने हरियाणा पुलिस में कार्यरत अनिता कुंडू के साथ ही एवरेस्ट फतह किया हैं।
अनिता कुंडू ने तीन बार एवरेस्ट फतह कर लिया है। आज पहली बार रामसिंह कस्वां ने भी एवरेस्ट को फतह किया हैं। यह खबर आग को तरह राजस्थान में फेल गई और राजस्थान की जनता में कस्वां को बधाई देने की होड़ लग गई। राज्य के कई बड़े नेताओं ने रामसिंह कस्वां को बधाई दी हैं।

Tnxx for comment