जोधपुर, राजस्थान।
सोमवार शाम को जोधपुर के मलाणा गांव में बोरवेल में गिरी बच्ची को नहीं बचाया जा सका। पूरी रात बचाव कार्य किया गया, लेकिन 4 वर्षीय मासूम सिमा इस दुनियां को अलविदा कह गई। सीमा अपने खेत मे बने बोरवेल में पैर फिसलने के कारण गिर गई थी, पहले सीमा लगभग 130 फिट पर अटक गई, उसके बाद लगभग 230 फिट पर खिसककर चली गई। मोके पर कई बचाव टीमें आई, जेसीबी से खुदाई भी की गई, लेकिन प्रयास असफल रहा। रात 3 बजे प्रशासन को बच्ची के दुनियां को अलविदा कहने का अहसास हुआ, उसके बाद देशी जुगाड़ से बच्ची को बाहर निकाल लिया गया।
विधायक दिव्या मदरेणा पूरी रात मौके पर रही
जैसे ही यह खबर जोधपुर में फैली, तो ओसियां विधायक दिव्या मदरेणा मौके पर पहुंच गई। विधायक ने बचाव कर रही टीम को उचित दिशा निर्देश भी दिए, लेकिन बच्ची के ज्यादा नीचे जाकर पानी मे चले जाने के कारण नहीं बचा सके। विधायक दिव्या मदरेणा पूरी रात वहीं रही, जब तक बच्ची को निकाला नहीं गया। मदरेणा ने परिवार को ढांढस बंधवाया। इस मौके पर भोपालगढ़ से विधायक पुखराज गर्ग भी पहुंचे।


Tnxx for comment