हनुमानगढ़, राजस्थान।
हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में आज एक और किसान ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली, किसान कर्ज के बोझ की वजह से परेशान था। किसान ने आत्महत्या भी कलेक्टर परिसर में जाकर फांसी लगा कर की हैं। आत्महत्या करने वाले किसान पर बैंकों का 7 लाख का कर्ज था। किसान के बेटे ने अधिकारियों और बैंक कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई हैं।
गौरतलब हैं कि रावतसर के किसान सुरजाराम पर HFDC बैंक का 7 लाख का कर्ज था। किसान ने 16 लाख की मिट्टी बेचकर एक किस्त चुकाई, लेकिन कर्जे की पूरी रकम नहीं दे पाया। इसके बाद बैंक कर्मचारी पीड़ित के घर आने लग गए और परेशान करने लग गए। पीड़ित पर मुकदमा लगाने की भी धमकी दी गई, जिससे परेशान होकर किसान ने आत्महत्या कर ली। रावतसर में पिछले 2 महीनों में किसान आत्महत्या का यह दूसरा मामला तो हनुमानगढ़ जिले का तीसरा मामला हैं।

Tnxx for comment