अलवर, राजस्थान।
राजस्थान की गहलोत सरकार ने अलवर के थानागाजी में हुए गैंगरेप की पीड़िता को बड़ी सौगात दी हैं। पीड़िता ने सरकार से नौकरी की मांग की थी। पीड़िता की मांग को मानते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह घोषणा भी की थी कि हम पीड़िता को नौकरी देंगें। घोषणा के 2 दिन बाद ही गहलोत सरकार ने इस वादे पर संज्ञान लेते हुए पीड़िता की इच्छा जानी और शिक्षा के आधार पर राजस्थान पुलिस में जॉब देने की बात पर मुहर लगा दी।
पीड़िता ने राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल की जॉब चाही हैं और इस नौकरी की प्रक्रिया भी सरकार ने रविवार को ऑफिस खुलवाकर पूरी कर दी। पीड़िता ने अपनी पोस्टिंग भी जयपुर मांगी हैं, इसलिए उन्हें जयपुर में पुलिस कांस्टेबल लगाया जाएगा। राजस्थान की महिला कांस्टेबल का के दल पीड़िता के घर पहुंचा और पीड़िता की इच्छा के आधार पर उनको यह जॉब दी गई हैं।

Tnxx for comment