नागौर, राजस्थान।
आखिर देश मे आमचुनाव पूरे हो चुके है। अब 23 मई को इन चुनावों का परिणाम सामने आ जायेगा। लेकिन इस परिणाम से पहले मीडिया ने अपने सर्वे के आधार पर एग्जिट पोल जारी किया। इस एग्जिट पोल के हिसाब से NDA सरकार बना रही हैं, हालांकि बीजेपी इस बार बहुमत के आंकड़े से दूर है। वहीं राजस्थान की बात करे तो यहां पर बीजेपी पिछली बार की तरह ही अच्छी हालत में हैं। इस बार भी बीजेपी को 20 से पार सीटे मिलने की आशंका हैं, वहीं कांग्रेस को 3 से 4 सीट एग्जिट पोल में मिल रही हैं।
नागौर से एनडीए प्रत्याशी बेनीवाल तय- एग्जिट पोल
वहीं हम अब राजस्थान की हॉट सीट नागौर की बात करते हैं, तो इस सीट को एग्जिट पोल में एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के खाते में माना हैं, हालांकि जीत का अंतर ज्यादा नहीं होकर थोड़ा ही हैं। एग्जिट पोल के आधार पर कांग्रेस की मिर्धा भी मजबूत उमीदवार बनकर उभर सकती हैं। दोनों प्रत्याशी के बीच जीत का अंतर 10 से 20 हजार तक ही बताया जा रहा हैं। यह एग्जिट पोल के आंकड़े हैं, न कि सत्य परिणाम। एग्जिट पोल बहुत बार अपने हिसाब के ठीक उल्टा भी साबित हो जाता हैं

Tnxx for comment