राजस्थान में रालोपा कई वजह से भाजपा को 20 लाख वोट का फायदा हुआ- बेनीवाल

INC News
0

नागौर, राजस्थान 

देश मे लोकसभा चुनाव पूरे हो गए हैं, अब सभी को परिणाम का इंतजार हैं। इससे पहले मीडिया ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए है। इस एग्जिट पोल के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने एक बड़ा दावा किया है ।

हनुमान बेनीवाल ने कहा हैं कि राजस्थान में भाजपा को रालोपा की वजह से 20 लाख वोटों का फायदा हुआ है, 10 लाख वोटर रालोपा के साथ जुड़े हुए है, रालोपा ले प्रत्याशी मैदान में नहीं होने के कारण भाजपा को दुगुना फायदा हुआ है। ऐसे में कुल 20 लाख वोट भाजपा को रालोपा की वजह से मिले है।

हम आपको बता दे कि विधानसभा चुनाव में बेनीवाल को करीब 8 लाख से ज्यादा वोट मिले थे और उनके प्रत्याशियों की वजह से भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। इस आधार पर हनुमान बेनीवाल ने 20 लाख वोट की बात कही हैं।

राजस्थान में भाजपा 23 सीट जीत रही हैं-बेनीवाल

एग्जिट पोल के आने के बाद रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल का कहना हैं कि राजस्थान में भाजपा को 23 सीट मिल रही हैं और जिन सीटों पर बेनीवाल ने प्रचार किया, वो सभी सीटे भाजपा जीत रही हैं। जोधपुर, बाड़मेर, राजसमंद, जयपुर ग्रामीण और बीकानेर सीट हम जीत रहे है। खुद नागौर पर मेने बहुत मेहनत की और 2 लाख वोट से बड़ी जीत होगी।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default