रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल की आज पीएम मोदी और अमित शाह के साथ बैठक

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

लोकसभा चुनावों से पहले आज एनडीए ने अपनी बड़ी बैठक दिल्ली में बुलाई हैं। इस बैठक में पीएम मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे। लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा ने जितनी भी पार्टियो को एनडीए में शामिल किया, उन सभी पार्टियों के प्रमुखों की आज दिल्ली में अमित शाह के साथ बड़ी बैठक है। इस बैठक में लोकसभा चुनावों के परिणाम और आगे की प्रकिया के बारे में चर्चा की जाएगी।

रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल भी लेंगे मीटिंग में भाग

वहीं राजस्थान में खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की रालोपा के साथ भी भाजपा ने गठबंधन किया हैं। इसलिए रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल भी एनडीए की इस मीटिंग में भाग लेंगे। बेनीवाल खुद एनडीए के उमीदवार हैं। बेनीवाल भी पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ बैठक में मौजूद रहेगी। बेनीवाल अभी जयपुर से दिल्ली के लिए निकल गए हैं, क्योंकि यह बैठक अभी शाम को ही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default