हरियाणा के किसान की बेटी अनिता कुंडू ने फिर रचा इतिहास, एवरेस्ट को दी मात

INC News
0


INC Sports।

'लड़कियां लड़कों से कम नहीं होती हैं' इस बात को आज एक बार फिर हरियाणा की अनिता कुंडू ने सच साबित कर दिया हैं। अनिता कुंडू ने आज एक बार फिर सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर लिया है। अनिता कुंडू इससे पहले भी एवरेस्ट पर जा चुकी हैं। चार बार अनिता कुंडू एवरेस्ट पर जा चुकी हैं, जिनमें से तीन बार अनिता ने एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी को छुआ हैं। कुंडू ने आज शिखर पर भारत का झंडा फहराया।

अनिता कुंडू हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। यही नहीं अनिता कुंडू ने माउंट एवरेस्ट को दोनों तरफ से फतेह कर लिया है। उन्होंने नेपाल और चीन दोनों तरफ से चढ़ाई कर रखी हैं। अनिता कुंडू ने 14 सदस्यों की टीम को लीड किया था। कुंडू ने अप्रेल में यह यात्रा शुरू की थी। कई बार बर्फीले तूफान ने भी इनके फतेह के बीच रुकावट पैदा की थी, लेकिन कुंडू ने अपनी हिम्मत और साहस को बरकरार रखा।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default