टूटे हुए मकान में रहने वाला साधारण आदमी संसद पहुंचकर बन गया मोदी कैबिनेट में मंत्री

INC News
0

दिल्ली।

आज के समय एक छोटा नेता बनने के लिए ही लाखों रुपए होने चाहिए, अगर बात हो चुनाव लड़ने की तो लाखों रुपए बहाने पड़ते हैं। लगभग करोड़पति , अरबपति लोग ही आजकल राजनीति में बड़े पद पर पहुंचते है, लेकिन इन सब के उलट आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिस पर विश्वास करना मुश्किल है।

ओडिशा की बालासोर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर आए प्रताप चंद्र सारंगी को भी नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया है। इन्हें राज्यमंत्री का प्रभार मिला है। एकदम साधारण वेशभूषा और सामान्य जनजीवन वाले प्रताप सारंगी चुनाव जीतने के बाद से ही काफी चर्चा बटोर रहे हैं। प्रताप चंद्र सारंगी जो बालासोर से भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद है। उन्हें 'ओडिशा का मोदी' भी कहा जाता है। बताया जाता है कि मोदी जब भी ओडिशा आते हैं तो सारंगी से मुलाकात जरूर करते हैं।

इलाके पर पकड़ होने के कारण ही लगभग 13000 वोटों से जीते है प्रतापचन्द्र सारंगी, आज भी झोपड़े में रहते है। प्रताप चंद सारंगी 542 सांसदों में सबसे गरीब आर्थिक रुप से कमजोर सांसद हैं। जिनके पास मोबाइल नहीं है। झोपडी में निवास है। ग्राम पंचायत के हैंडपंप पर स्नान करते हैं। 12970 वोटों से अरबपति उम्मीदवार को हरा कर विजेता बने हैं। इन्होंने पूरा प्रचार साइकिल से किया।

सारंगी ने इसबार के लोकसभा चुनाव में ओडिशा के बालासोर से जीत हासिल की है। इन्होंने बीजू जनता दल के रविंद्र कुमार जेना को 12 हजार 956 वोट से हाराया है। लोग उन्हें ओडिशा का मोदी कहने लगे हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default