जाने गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन मेघवाल को मोदी सरकार ने कौनसा मंत्रालय दिया?

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

पीएम मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ गुरुवार को ले ली हैं, उन्होंने अपने साथ अपने सभी मंत्रियों को भी शपथ दिलाई हैं। मोदी कैबिनेट में कुल 57 मंत्री बनाये गए है, इनमें कुछ कैबिनेट मंत्री हैं, तो बाकी सब राज्य मंत्री हैं। अब मोदी सरकार ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया हैं। इस बार राजस्थान से भी तीन मंत्री बनाये गए है। इनमें जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत, बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी और बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल शामिल है।

इन मंत्रियों में गजेंद्र सिंह कैबिनेट मंत्री हैं, तो मेघवाल और चौधरी राज्य मंत्री हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत को जल शक्ति मंत्रालय दिया गया हैं, तो अर्जुन राम मेघवाल को भारी उद्योग और सार्वजनिक उधम राज्य मंत्री बनाया गया हैं, इसके अलावा अर्जुन राम मेघवाल संसदीय कार्यभार भी देखेंगे, वही बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी को कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default