बेनीवाल अब दिल्ली गए, अब खींवसर विधानसभा सीट पर होंगें उपचुनाव

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर लोकसभा सीट से रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा चुनाव जीत लिया है, उन्होंने बड़े अंतर से कांग्रेस की मिर्धा को चुनाव हराया हैं। हनुमान बेनीवाल पहली बार सासंद बनकर दिल्ली जा रहे है। बेनीवाल ने हाल ही में विधानसभा चुनावों ने जीत दर्ज की थी और खींवसर से विधायक बने थे। अब हनुमान बेनीवाल को अपनी विधानसभा से इस्तीफा देना होगा।


खींवसर सीट पर उपचुनाव, यह हो सकते है नए चेहरे

खींवसर सीट खाली होने पर चुनाव आयोग को इस सीट पर फिर से उपचुनाव करवाने होंगें। इस सीट पर लगातार हनुमान बेनीवाल का ही कब्जा रहा हैं। अब बेनीवाल ने अपनी पार्टी भी बना ली हैं, तो होने वाले चुनावों में जाहिर हैं कि बेनीवाल अपनी पार्टी का उमीदवार उतारेगा। हनुमान बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल भी इस सीट से रालोपा के उमीदवार हो सकते हैं। 

वहीं हनुमान बेनीवाल ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है, अगर यह गठबंधन आगे चला तो हो सकता हैं कि रालोपा और भाजपा दोनों एक ही उमीदवार मैदान में उतार दे। वहीं बेनीवाल के साथ पूर्व मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के बेटे धनजंय सिंह खींवसर ने भी लोकसभा चुनावों में काफी चुनाव प्रचार किया था, तो हो सकता हैं धनजंय सिंह खींवसर भाजपा की टिकट लेकर बेनीवाल से गठबंधन करके चुनाव लड़े।

हालांकि अभी यह कयास लगाए जा रहे है, लेकिन उपचुनाव होना तो तय है। वही कांग्रेस भी इस चुनाव में फिर से सवाई सिंह चौधरी को मैदान में उतार सकती हैं, क्योंकि उन्होंने बहुत कम समय मे अच्छे वोट लिए थे। वहीं इस सीट पर बसपा भी चुनाव लड़ती हैं और दुर्ग सिंह चौहान भी यहाँ से चुनाव लड़ते रहे हैं, तो ऐसे में वो भी यहां से प्रत्याशी हो सकते है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default