नागौर लोकसभा सीट पर हनुमान बेनीवाल बने सबसे ज्यादा वोट लेने वाले पहले सांसद

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर लोकसभा सीट पर रालोपा के हनुमान बेनीवाल जीत गए है। उन्होंने कांग्रेस की मिर्धा को 181260 वोटों से चुनाव हराया हैं। नागौर सीट कांग्रेस का गढ़ कही जाती थी, लेकिन अब इस सीट से हर बार कांग्रेस दूर होती जा रही हैं। इस बार भाजपा को भी इस सीट पर रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल के साथ गठबंधन करना पड़ा। बेनीवाल ने अपने क्षेत्र से बहुत अच्छे मतों के साथ भारी अंतर से जीत दर्ज की हैं।

इतने ज्यादा वोट लेने वाले पहले सांसद बने बेनीवाल

इस सीट पर रालोपा के हनुमान बेनीवाल ने 660051 मत प्राप्त किये हैं। अब तक 17 चुनाव इस सीट पर हो चुके है, लेकिन किसी भी चुनाव में 6 लाख से ज्यादा वोट इस सीट पर आज तक किसी ने नहीं लिए, इस तरह बेनीवाल ने इस सीट पर एक नया रिकॉर्ड बना दिया हैं। साल 2014 में इस सीट से सांसद बने सी आर चौधरी ने 414791 वोट लिए थे। 
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default