चूरू, राजस्थान।
देश मे आये लोकसभा चुनाव के परिणाम सभी के लिए चोंकाने वाले है। एक बार पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बना रही हैं। वहीं राजस्थान में दूसरी बार भी कांग्रेस खाता खोलने में ही असमर्थ रही। सभी 25 सीटों पर भाजपा और उनके गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव जीते है। यहाँ तक कि मुख्यमंत्री गहलोत अपने बेटे को भी चुनाव नहीं जीता सके।
चूरू से शिला गोगामेड़ी की जमानत हुई जब्त
वहीं चूरू लोकसभा सीट पर राहुल कस्वां एक बार फिर सांसद बने, इस सीट पर कांग्रेस के रफीक मंडेलिया दूसरे स्थान पर तो माकपा के बलवान पूनियां तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर करणीसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शिला गोगमेडी ने भी चुनाव लड़ा था।
चुनावों से पहले गोगामेड़ी और राजपूत संगठनों ने शिला गोगामेड़ी को वोट करने की अपील की थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। यहाँ तक कि शिला गोगामेड़ी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई। शिला गोगामेड़ी को 1% वोट शेयर भी नहीं मिल पाए। उन्हें इस चुनाव में 6481 वोट ही मिले, जो कुल मत का सिर्फ 0.49% हैं। इस प्रकार शिला शेखावत की बुरी तरह से जमानत जब्त हुई हैं।

Tnxx for comment