बाड़मेर, राजस्थान।
बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी को आज मोदी सरकार में कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई हैं। कैलाश चौधरी पहली बार लोकसभा पहुंचे है और पहली बार मे ही केंद्रीय मंत्री बन गए है। अब कैलाश चौधरी ने कृषि मंत्री बनते ही मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की 70 प्रतिशत आबादी किसानों की हैं और उन किसानों का मुझे मंत्री बनाया गया, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात हैं और मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जता रहा हूँ।
2022 तक किसानों की आय दुगुनी करेंगें- कैलाश चौधरी
कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि हम 2022 तक किसानों की आय दुगुनी कर देंगे, यह मोदीजी का चुनावो के दौरान वादा भी था। हमारी सबसे पहली प्राथमिकता यह ही है। मैं किसान परिवार में पला हुआ हूँ, इसलिए किसानों की हर समस्या से वाकिफ हूँ। किसानों के कल्याण के लिए हर मुद्दे सुलझाए जाएंगे। कांग्रेस ने 70 साल में किसानों को निचले स्तर पर बैठा दिया, लेकिन भाजपा सरकार में हमेशा किसानों का हित देखा है।

Tnxx for comment