रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल दिल्ली में होने के बाद भी शपथ ग्रहण में नही हुए थे शामिल

INC News
0

दिल्ली।

लोकसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ले ली हैं। मोदी के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी गुरुवार को शपथ ली हैं। मोदी कैबिनेट में कुल 57 मंत्री बनाये गए है, इनमें 36 पुराने हैं तो 21 नए चेहरे शामिल किए गए है। इस बार गृह मंत्री अमित शाह को बनाया गया हैं, तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को। वही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बनाया गया हैं।  मोदी सरकार ने एनडीए के सहयोगी दलों से भी 4 मंत्री बनाये हैं। 

राजस्थान में NDA के सहयोगी बेनीवाल हुए नाराज, नहीं हुए शपथ ग्रहण में शामिल

इस बार राजस्थान में भाजपा ने रालोपा से गठबंधन किया था। मारवाड़ की नागौर सीट पर रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल को उतारा था। बेनीवाल ने राजस्थान में खुद चुनाव लड़ते हुए दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में भी प्रचार किया था। बेनीवालका असर प्रदेश की 5-6 सीटों पर पड़ा था। चुनाव में भाजपा को 25 सीट मिलने के बाद बेनीवाल के केंद्रीय मंत्री बनने की संभावना काफी हो गई थी और मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर बेनीवाल के मंत्री बनने को लेकर चर्चा हो रही थी।

लेकिन हनुमान बेनीवाल का नाम मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया, जिसके कारण रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल काफी नाराज हो गए। यहाँ तक बेनीवाल इतने नाराज हो गए कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हुए। बेनीवाल 24 मई के बाद लगातार दिल्ली में डेरा डाले हुए थे, इस दौरान वो भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात भी कर रहे थे, लेकिन उनको मंत्री नहीं बनाया गया।

बेनीवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है, वो हर मुद्दे पर अपने विचार शेयर करते हैं। 23 मई के बाद बेनीवाल लगातार मोदी सरकार की हर अपडेट अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर कर रहे थे, लेकिन मंत्री नहीं बनाने के बाद बेनीवाल ने एक भी पोस्ट नहीं की हैं। यहाँ तक कि बेनीवाल ने पीएम मोदी को भी शपथ ग्रहण के बधाई नहीं दी हैं। बेनीवाल ने अपने खास राजस्थान के सांसद, जो मंत्री बनाये गए है, उनको भी कोई बधाई नहीं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default