नागौर, राजस्थान।
रालोपा प्रमुख और नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार और रविवार को जनसुनवाई करने जा रहे हैं। बेनीवाल अभी एक सफ्ताह पहले ही सांसद बने हैं और इतनी जल्दी जनसुनवाई करने वाले बेनीवाल ऐसे सांसद है। बेनीवाल ने यह जनसुनवाई कार्यक्रम अपने नागौर आवास पर रखा हैं। दोनो दिन बेनीवाल अपने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को सुनेंगे। यह जनसुनवाई कार्यक्रम शनिवार और रविवार 11:15 बजे होगा।
बेनीवाल इस जनसुनवाई में अपने संसदीय क्षेत्र की लिखिति और मौखिक समस्याएं सुनेंगे और बेनीवाल का कहना हैं कि समस्याओं का निवारण उसी स्थान पर करने का प्रयास करूंगा। बेनीवाल ऐसे नेता है, जो बार-बार जनसुनवाई करते हुए दिखाई देते हैं, इस कारण ही वो।काफी लोकप्रिय हैं। विधायक बनने के बाद भी बेनीवाल ने अनेकों बार जनसुनवाई की ओर हैं।

Tnxx for comment