परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया को राजस्थान विधानसभा में मिली यह जिम्मेदारी

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

राजस्थान के नागौर जिले की परबतसर विधानसभा से विधायक रामनिवास गावड़िया को अब राजस्थान सरकार ने विधानसभा में एक नई जिम्मेदारी दी हैं। विधायक रामनिवास गावड़िया को पिछड़े वर्ग के कल्याण सम्बन्धी समिति में सदस्य बनाया गया हैं। इसके अलावा गावड़िया को पुस्तकालय समिति में सदस्य बनाया गया हैं। अब पिछड़े वर्ग से जुड़े हुए मामलों में विधायक रामनिवास गावड़िया अपना हस्तक्षेप रखेंगे।

विधायक रामनिवास गावड़िया राजस्थान विधानसभा के सबसे युवा विधायक हैं। विधायक रामनिवास गावड़िया अभी 26 वर्ष के ही हैं और पहली बार राजस्थान विधानसभा पहुंचे है। इससे पहले गावड़िया छात्र राजनीति में सक्रिय थे। राजनीति से पहले गावड़िया ने सरकारी नौकरी में अच्छे पद पर कार्यरत थे, लेकिन समाज सेवा के चलते उन्होंने सरकारी नौकरी का त्याग किया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default