केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने शपथ ग्रहण के साथ ही लिया ऐसा प्रण

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से सांसद और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ली हैं। कैलाश चौधरी ने शपथ ग्रहण के साथ ही एक और प्रण लिया है। कैलाश चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं कैलाश चौधरी शपथ लेता हूं कि अपने समय का हर क्षण और अपने शरीर का हर कण इस देश के लिए समर्पित कर दूंगा। धन्यवाद भारत। धन्यवाद बाड़मेर-जैसलमेर।

कैलाश चौधरी पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचे है और पहली ही बार मे सांसद कैलाश चौधरी को कैबिनेट में जगह मिल गई हैं। कैलाश चौधरी ने बाड़मेर सीट से कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह जसोल को हराया हैं। जीत का अंतर भी 3 लाख से ज्यादा रहा था। कैलाश चौधरी इस से पहले साल 2013 में बायतु से विधायक चुने गए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव 2018 में उनको हार मिली, उसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए काफी तैयारी की थी, इस कारण भाजपा ने कर्नल सोनाराम का टिकट काटकर कैलाश चौधरी को दी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default