राजस्थान की गहलोत सरकार ने सरकारी स्कूल में पढ़ रही बेटियों को दिया यह तोहफा

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान की गहलोत सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छा कदम उठाया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल राजस्थान की बेटियों के लिए एक घोषणा की हैं। यह घोषणा 'आपकी बेटी योजना' से जुड़ी हुई हैं। अब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं को कक्षा 1 से 8 तक अध्यनरत बालिकाओं को 2100 रूपये और कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाली बालिकाओं को 2500 रुपए देने का फैंसला किया हैं।

इतने दिन इस योजना के तहत कक्षा 1 से 8 वीं तक पढ़ने वाली बालिकाओं को 1100 रुपए और कक्षा 9 से 12वीं तक पढ़ने वाली बालिकाओं को 1500 रुपए मिलते थे। यह योजना सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए है। आपकी बेटी योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन करने वाले परिवारों और जिस बालिका के माता-पिता या किसी एक का निधन हो गया हैं, उनको यह राशि मिलती हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default