हनुमान बेनीवाल और किरोडी मीणा करते रहे इंतजार, लेकिन नहीं बजी फोन की घण्टी

INC News
0

दिल्ली।

पीएम मोदी ने गुरुवार शाम को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ले ली हैं, मोदी के साथ ही उनके सभी मंत्रियों ने भी शपथ ली हैं। मोदी की कैबिनेट में राजस्थान से तीन मंत्री शामिल किए गए हैं, वहीं रालोपा प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल व राज्यसभा सांसद किरोडी लाल मीणा को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया हैं। इन दोनों नामों ओर काफी चर्चा हो रही थी। इसमे सबसे ज्यादा चर्चा हनुमान बेनीवाल के नाम पर हो रही थी, क्योंकि वो राजस्थान में भाजपा के बड़े सहयोगी थे।

बेनीवाल ने लोकसभा चुनाव में खुद की सीट के अलावा राज्य की अन्य सीटों पर जाकर भी भाजपा के लिए प्रचार प्रसार किया था। उसका असर लोकसभा चुनावों के परिणाम में आसानी से देखने को मिल सकता हैं। मारवाड़ की कई सीटों पर बेनीवाल फेक्टर का असर पड़ा हैं। इतना सब होने के बाद भी हनुमान बेनीवाल को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया हैं

बेनीवाल और मीणा करते रहे इंतजार, नहीं बजी फोन की घण्टी

जिन सांसदों को मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था, उन सब को पीएमओ से कॉल करके जानकारी दी गई थी। हनुमान बेनीवाल भी चुनावों के परिणाम के बाद लगातार दिल्ली में ही डेरा जमाए हुए थे, बेनीवाल के नाम पर चर्चा भी हो रही थी। ऐसे में दिल्ली में हनुमान बेनीवाल और किरोडी मीणा भी कॉल का इंतजार कर रहे थे, लेकिन पीएमओ से कोई भी कॉल बेनीवाल के लिए नही आया।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default