जयपुर, राजस्थान।
पीएम मोदी ने अब अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ले ली हैं, उनके साथ उनके कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली हैं। इस बार राजस्थान से भी मोदी के मंत्रिमंडल में तीन सांसदों को शामिल किया गया हैं, लेकिन इस मंत्रिमंडल में राजस्थान के चर्चित चेहरे हनुमान बेनीवाल को शामिल नहीं किया गया। जब से लोकसभा चुनावों का परिणाम आया हैं, तब से बेनीवाल के नाम पर काफी चर्चा हो रही थी, लेकिन जब आज लिस्ट आई तो उन चर्चाओं पर विराम लग गया।
अब हनुमान बेनीवाल हो गए है भाजपा से नाराज
कल रात को यह खबर भी आ रही थी कि बेनीवाल बिना शपथ ग्रहण समारोह देखे ही जयपुर लौट गए हैं और भाजपा से नाराज हो गए। यह खबर सोशल मीडिया पर चल रही थी, लेकिन हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं कि हनुमान बेनीवाल दिल्ली से वापस जयपुर लौट गए है। लेकिन हम यह दावा लर सकते है कि हनुमान बेनीवाल भाजपा से नाराज जरूर चल रहे हैं, इसका सबूत हम आपको दिखा रहे है।
हनुमान बेनीवाल के भाजपा से नाराज होने का सबूत
रालोपा प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भाजपा से नाराज है, इस बात का अंदाजा आप उनके सोशल मीडिया हैंडल देखकर लगा सकते हो। बेनीवाल परिणामों के बाद हर घण्टे मोदी सरकार की हर गतिविधि को शेयर कर रहे थे, लेकिन कल बेनीवाल ने अपने फेसबुक पेज, ट्विटर कही पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। यहाँ तक बेनीवाल ने पीएम मोदी को भी बधाई नहीं दी हैं। उनका फेसबुक पेज और ट्विटर कल सुना ही पड़ा था।
इसके अलावा बेनीवाल ने राजस्थान से बनने वाले मंत्रियों को भी कोई बधाई सोशल मीडिया पर नहीं दी हैं, जबकि तीनों ही मंत्री रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल के खास हैं। बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी तो हनुमान बेनीवाल के चहेते माने जाते है। लेकिन फिर भी हनुमान बेनीवाल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। इस तरह आप अंदाजा लगा सकते हो कि बेनीवाल बीजेपी से कितने नाराज चल रहे हैं।

Tnxx for comment