राजस्थान की गहलोत सरकार ने ई-सिगरेट ओर लगाया प्रतिबंध

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

आज विश्व तम्बाकू दिवस हैं। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश की गहलोत सरकार ने तम्बाकू मुक्त राजस्थान बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया हैं। गहलोत सरकार ने आज से राजस्थान में ई सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दिया हैं। यह प्रतिबंध ई सिगरेट के उत्पादन, भंडारण, वितरण और विज्ञापन पर रहेगा, इसके अलावा इ सिगरेट की ऑनलाइन बिक्री या किसी अन्य माध्यम से हो रही बिक्री पर भी रोक रहेगी।

गहलोत सरकार ने चुनावों में भी वादा किया था कि हम युवाओं को नशे की लत से बचाएंगे। गहलोत सरकार ने यह वादा अपने जन घोषणा पत्र में भी किया था, इसलिए गहलोत सरकार ने यह कदम उठाया हैं, ताकि राजस्थान का युवा तम्बाकू का शिकार नहीं हो। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हमारा यह कदम नशा मुक्त युवा पीढ़ी के लिए कारगर साबित होगा।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default