नागौर, राजस्थान।
राजस्थान में अब सभी 25 सीटों पर लोकसभा चुनाव पूर्ण हो चुका हैं। अब राजस्थान की जनता 23 मई का इंतजार कर रही हैं। देश मे अभी 5 चरण के मतदान हुए है, 2 चरण के चुनाव अभी और बाकी हैं। इन अगले 2 चरण में हरियाणा और दिल्ली में मतदान होना है। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीट हैं। हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और जननायक जनता पार्टी चुनाव लड़ रही हैं। 12 मई को हरियाणा की 10 सीटों पर मतदान होना है।
रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल अब हरियाणा में करेंगें रैलियां
राजस्थान में भाजपा ने रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल से गठबंधन किया है और उनको राजस्थान में स्टार प्रचारक भी बनाया था। भाजपा ने जाट बाहुल्य क्षेत्रों में बेनीवाल को भेजकर जाट वोट साधने की कोशिश की थी। हरियाणा भी जाट बाहुल्य क्षेत्र हैं। ऐसे में अब भाजपा रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल को हरियाणा में भेजेगी।
आने वाले एक या दो दिन बाद रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल हरियाणा में जाकर चुनावी रेलिया करेंगें। बेनीवाल ने खुद कहा हैं कि 6 मई के बाद हरियाणा में जाकर प्रचार करूँगा। बेनीवाल का कहना हैं कि हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा को हराने के लिए प्रचार करूँगा। भाजपा अभी हनुमान बेनीवाल के कार्यक्रम बना रही हैं।

Tnxx for comment