बाड़मेर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश के बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आज अलवर में हुए गैंगरेप मामले को लेकर एक बड़ा धरना प्रदर्शन रखा गया हैं। यह धरना प्रदर्शन रालोपा नेता उम्मेदाराम बेनीवाल के नेतृत्व में किया जाएगा। जहां पर राजस्थान में बिगड़ी कानून व्यवस्था के चलते राजस्थान के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया जाएगा। धरना प्रदर्शनकारी जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम एक बड़ा ज्ञापन भी सौंपेंगे।
इस ज्ञापन में अलवर के थानागाजी में हुई रेप की पीड़िता को।जल्द से जल्द न्याय दिलाने और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के बाबत होगा। रालोपा नेता उम्मेदाराम बेनीवाल के साथ बाड़मेर के दलित नेता और रालोपा नेता उदाराम मेघवाल भी मौजूद रहेंगें। आज राजस्थान के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर रालोपा का धरना प्रदर्शन हैं। रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने पार्टी के बैनर तले पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को कहा हैं।


Tnxx for comment