जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में अब लोकसभा चुनावों के बीच किताबो में बदलाव को लेकर अब नई सियासत छिड़ गई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनो पार्टीयों में इस मामले को आरोप-प्रत्यारोप का शिलशिला शुरू हो गया हैं। एक ओर पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी तो दूसरी ओर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा आमने-सामने हैं। अब इस मामले में राजपूत करनी सेना भी कूद गई हैं। करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने बड़ा बयान दिया हैं।
शिक्षा मंत्री डोटासरा को हटाया जाए- गोगामेड़ी
करनी सेना के मुखिया सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने राहुल गांधी के नाम एक ज्ञापन लिखा है, जिसमे राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को बर्खास्त करने की मांग की हैं। करनी सेना के गोगामेड़ी ने कहा कि कांग्रेस हमारे इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रही हैं, हमने कांग्रेस को इसलिए सत्ता में नही लाये तो जो हमारे इतिहास के साथ छेड़छाड़ करेंगें।
गोगामेड़ी ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो करणीसेना पूरे देश मे बड़ा आंदोलन करेगी। गोगामेड़ी ने कहा कि एक ओर राजस्थान सरकार 8 वीं कक्षा में महाराणा प्रताप को महान बता रही हैं, तो 12 वीं की कक्षा में उसको हारा हुआ बता रही हैं। सरकार हमारी महारानी सती पदमिनी का अपमान कर रही हैं। इस रानी का अपमान कर रही हैं, जो अलाउद्दीन खिलजी से बचने के।लिए जौहर में कूद गई।

Tnxx for comment