जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में इन दिनों अपराध का ग्राफ काफी बढ़ रहा हैं। पिछले कुछ दिनों में ब्लात्कार, हत्या, लड़ाई-झगड़े से जुड़े हुए कई मामले दर्ज हुए है। अब इस बढ़ते अपराध को रोकने के लिए राजस्थान की गहलोत सरकार ने बड़ा कदम उठाया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार देर रात को राजस्थान पुलिस के अधिकारियों की मीटिंग ली थी और बढ़ते अपराध को लेकर रोकथाम के लिए काफी चर्चा की गई।
बढ़ते अपराध के लिए गहलोत ने उठाया बड़ा कदम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा हैं कि 1 जून से राजस्थान में हर एसपी ऑफिस में एफआईआर की व्यवस्था शूरू की जाए, प्रदेश के हर नागरिक की थाने में एफआईआर दर्ज नहीं होने पर उक्त नागरिक जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एफआईआर दर्ज करवा सकेंगें, एक जून से यह सुविधा राजस्थान के हर जिले में हो जाएगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाने द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध नहीं करने के प्रत्येक मामले की जांच की जाए। अगर मामला सही पाया जाता है तो संबंधित पुलिस कार्मिक पर विभागीय कार्रवाई की जाए। इस निर्णय की प्रदेशभर में सख्ती से पालना की जाए।

Tnxx for comment