मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर रेप मामले में की यह बड़ी घोषणाएं, यह व्यवस्था सिर्फ राजस्थान में

INC News
0

अलवर, राजस्थान।

गुरुवार को अलवर के थानागाजी में हुए महिला के साथ रेप मामले में राहुल गांधी अलवर आये, उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, अलवर प्रत्याशी जितेंद्र सिंह मौजूद थे। इस दौरान राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। करीब आधे घण्टे राहुल गांधी थानागाजी रुके, इस दौरान उन्होंने अकेले में पति और पत्नी से भी बात की और उनको पूरा न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले को लेकर की यह बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री गहलोत ने इस दौरान कुछ बड़ी घोषणाएं की हैं, जिनमे पीड़िता को नॉकरी देने की बात भी हैं। वहीं पीड़ित परिवार का पुर्ननिर्माण करने का भी गहलोत ने कहा हैं। पीड़ित परिवार को गहलोत सरकार आर्थिक सहायता भी देगी। वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने अलवर जिले को लेकर एक बड़ी घोषणा की हैं, अब से अलवर में 2 एसपी नियुक्त होंगें, जिनमे एक अलवर शहर और दूसरा अलवर ग्रामीण एसपी होगा। 

हम आपको बता दे कि राजस्थान में अलवर जिला सबसे ज्यादा अपराध होने वाला जिला हैं। सामान्य जिले में करीब 6 से 7 हजार मुकदमें दर्ज होते हैं, वही अलवर में 16 से 17 हजार मुकदमे दर्ज होते है।

यह व्यवस्था सिर्फ राजस्थान में होगी

वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने एक ऐसी व्यवस्था लागू की हैं, जो अभी तक सिर्फ राजस्थान में ही लागू हुई हैं। इस योजना के तहत अब महिलाओं के लिए एक अलग से डीएसपी ऑफ़िस बनाया जाएगा, जिसमें अगर थानेदार कोई मुकदमा दर्ज नहीं करता हैं, तो डीसीपी ऑफिस से डायरेक्ट मुकदमा दर्ज हो जाएगा।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default