नागौर, राजस्थान।
राजस्थान में नागौर लोकसभा सीट पर भाजपा ने गठबंधन के उमीदवार हनुमान बेनीवाल को मैदान में उतारा हैं। उनके सामने कांग्रेस की ज्योति मिर्धा चुनाव लड़ रही हैं। राजस्थान में राजपूत समाज भाजपा का परम्परागत वोट बैंक रहा हैं, लेकिन इस बार भाजपा के उमीदवार नहीं उतरने से राजपूत समाज असमंजस में है। इस कारण दोनों ही पार्टियो के राजपूत नेता राजपूत समाज को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हुए है।
कांग्रेस के राजपूत नेता श्याम प्रताप सिंह ने पूरे नागौर में की मीटिंगें
कांग्रेस प्रवक्ता और राजपूत नेता श्याम प्रताप सिंह राठौड़ ने नागौर जिले के सभी विधानसभा सीटों पर जाकर राजपूत समाज की मीटिंग ली हैं और पूरे समाज से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा को समर्थन देने की अपील की हैं। श्याम प्रताप सिंह राठौड़ में एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल को समाज विरोधी बताकर राजपूत वोट साधने की।कोशिश में लगे है।
श्याम प्रताप सिंह राठौड़ ने पहले दिन लाडनूं, डीडवाना और कुचामन में राजपूत समाज की मीटिंग की, उसके बाद राठौड़ ने मकराना, परबतसर और जायल में राजपूत समाज की मीटिंग ली। राठौड़ की सभाओं में सैंकड़ों राजपूत समाज के लोगों ने भाग लिया। हम आपको बता दे कि हाल ही में भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कुचामन में राजपूत समाज की मीटिंग ली थी और हनुमान बेनीवाल को वोट देने की अपील की थी, उसी रास्ते पर चलते हुए श्याम प्रताप सिंह राठौड़ मीटिंग कर रहे है।


Tnxx for comment