बीकानेर, राजस्थान।
राजस्थान में एक चरण के मतदान हो चुके है, दूसरे चरण के मतदान अब 6 मई को होने जा रहे है। ऐसे में राजस्थान में काफी तेज चुनाव प्रचार चल रहा हैं। राजस्थान में भाजपा ने जाट वोटर को साधने के लिए रालोपा के हनुमान बेनीवाल से गठबंधन किया हैं। बेनीवाल भाजपा के लिए राजस्थान में स्टार प्रचारक बने हुए है। बेनीवाल ने हाल ही में भाजपा के लिए राजसमंद प्रत्याशी, जोधपुर प्रत्याशी और बाड़मेर प्रत्याशी के लिए बड़ी चुनावी रैलियां की थी।
अब बेनीवाल जयपुर और बीकानेर में करेंगें चुनावी रैली
अब दूसरे चरण के मतदान से पहले हनुमान बेनीवाल को भाजपा ने बीकानेर और जयपुर भेजा हैं। आज बेनीवाल बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के समर्थन में नोखा और श्री डूंगरगढ़ में 2 बड़ी रैलियां करेंगें। इसके बाद हनुमान बेनीवाल जयपुर के फुलेरा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के समर्थन चुनावी रैली करेंगें। इसके अलावा आज नागौर के डीडवाना में योगी आदित्यनाथ भी हनुमान बेनीवाल के समर्थन में चुनावी सभा करेंगें।

Tnxx for comment