यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीडवाना में बोली वीर तेजाजी महाराज की जय, किया जनसभा को सम्बोधित

INC News
0

डीडवाना, नागौर।

आज नागौर लोकसभा क्षेत्र के डीडवाना में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा की। यह सभा योगी आदित्यनाथ ने एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के समर्थन में की। मुख्यमंत्री योगी की सभा मे हजारों की संख्या में लोग आए। योगी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हाल ही में मशहूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आंतकी घोषित किया हैं, यह सब मोदी की वजह से ही मुमकिन हुआ है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राजस्थान में सबसे पहले महाराणा प्रताप और मीरा बाई को सबसे पहले याद किया जाता हैं।


डीडवाना में योगी ने बोली वीर तेजाजी की जय

मुख्यमंत्री योगी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए, बोले कांग्रेस झूठे वादे करती हैं और निभाती नहीं हैं। योगी ने कहा कि मैने मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया। मैने महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्क्वाड बनवाये। मोदी जी ने देश का विकास करवाया। भारतीय सेना को खुली छूट दी और पाकिस्तान को जवाब दिया। भारतीय पायलट ने पाकिस्तान में जाकर सेना का जहाज गिराया, यब सब मोदी हैं तो मुमकिन हैं। आप हनुमान बेनीवाल को वोट देना, उनका चुनाव चिन्ह टायर हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के अंत मे गौरक्षक वीर तेजाजी महाराज की जय बुलवाई, उसके बाद  योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की भी जय बुलवाई।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default