राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी पंजाब में कर रहे है बड़ी चुनावी रैलियां

INC News
0

पंजाब।

लोकसभा चुनावों में अब आखिरी चरण के मतदान होना बाकी हैं। यह मतदान 19 मई को हैं, उसके बाद 23 मई को परिणाम आ जायेगा। अब तक 6 चरणों के चुनाव हो चुके है। अब 7वें चरण में 59 सीटों पर वोटिंग होनी हैं। यह वोटिंग 19 मई को हैं, इसमे 8 राज्यो में मतदान होना है। पंजाब की 13 सीटों पर 19 मई को मतदान होना है। पंजाब में भाजपा और कांग्रेस में पूरा जोर लगा दिया हैं। पंजाब में कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर की सरकार हैं। इसलिए कांग्रेस यहां पर पूरा जोर लगा रही हैं।

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी कर रहे हैं बड़ी सभाएं

वहीं राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी पंजाब में जाकर बड़ी-बड़ी रैलियां कर रहे है। बुधवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सीएम कैप्टेन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर लुधियाना में बड़ी सभा को आयोजित किया। हरीश चौधरी ने इससे पहले पंजाब के चंडीगढ़ में भी बड़ी सभा को सम्बोधित किया था। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की छवि साफ है और वो कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। इसलिए उनको पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी दी गई हैं। राजस्व मंत्री बाड़मेर की बायतु विधानसभा से विधायक भी हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default