सीकर में मुख्यमंत्री गहलोत के पुतले पर लिखा विवादित शब्द, सीकर में धरना प्रदर्शन

INC News
0

सीकर, राजस्थान।

राजस्थान प्रदेश में रालोपा के राज्यव्यापी आंदोलन में आज सीकर जिला मुख्यालय पर भी मुख्यमंत्री गहलोत का पुतला दहन किया गया। रालोपा प्रवक्ता महिपाल महला के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन किया गया और इसमें सेंकडों रालोपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री गहलोत की शव यात्रा भी सीकर में निकाली गई। उसके बाद जिला कलेक्टर को अलवर गैंगरेप मामले में ज्ञापन दिया।

मुख्यमंत्री गहलोत के बारे में पुतले पर यह शब्द लिखा

रालोपा के द्वारा जलाए गए पुतले पर ' अलवर मामले में मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, अशोक गहलोत (तोतला) मुर्दाबाद' लिखा गया। इस पुतले को कंधों पर लेकर बीच बाजार मुख्यमंत्री गहलोत की शव यात्रा भी निकाली गई और उसके बाद पुतले का दहन किया गया।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default