रालोपा के बैनर तले कल पूरे राजस्थान में होगा बड़ा आंदोलन, मुख्यमंत्री गहलोत का जलाया जाएगा पुतला

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान प्रदेश के अलवर जिले के थानागाजी में हुए महिला के साथ रेप मामले में अब सियासित काफी तेज हो गई हैं। भाजपा के बाद आज राजस्थान में सभी जिलों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बड़ा आंदोलन करने जा रही हैं। इस आंदोलन के लिए रालोपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रालोपा सभी जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देगी और साथ ही राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन भी करेगी। 


रालोपा सुप्रीमो बेनीवाल ने आंदोलन को लेकर कहा ऐसा

रालोपा के सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने रालोपा के कार्यकर्ताओं से हजारों की संख्या में अपने जिला मुख्यालय आंदोलन करने को कहा हैं। बेनीवाल ने रालोपा के बैनर तले यह आंदोलन करने को कहा हैं। बेनीवाल ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस आंदोलन का हिस्सा बने, मुख्यमंत्री गहलोत का पुतला अवश्य जलाए, दलित महिला को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश भर के लोग आगे आये और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में सहयोग करें।


बेनीवाल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मारवाड़ में भी दौसा की तरह बड़ा आंदोलन किया जाएगा। हम आपको बता दे कि दौसा में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में एक बड़ी सभा आयोजित की गई थी, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे, उसके बाद सभी लोगों ने जयपुर कूच किया। इसके बाद भीड़ हिंसक हो गई थी। पुलिस और भीड़ में काफी देर तक पत्थरबाजी भी हुई।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default