आज पीएम मोदी लेंगें अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ, जाने क्या होगा इस बार खास

INC News
0

दिल्ली।

आज पीएम मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने जा रहे है, यह शपथ ग्रहण समारोह इस बार भी राष्ट्रपति भवन में रखा गया हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम को होगी। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ उनके सभी मंत्री भी शपथ लेंगें। इस कार्यक्रम में करीब 6000 से 6500 व्यक्तियों के आने की सम्भावना हैं। 14 दूसरे देशों को भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के लिए न्यौता भेजा गया हैं। 

पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के बाहरी प्रांगण में होगा, न कि दरबार हॉल में। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में तमाम बड़े नेताओं, सभी सांसदों, सभी विपक्षी दलों, फिल्मी स्टार, पत्रकारों को न्यौता भेजा गया हैं। इस बार भाजपा और टीएमसी से कई बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर सांसद बनकर लोकसभा आये है, इसलिए वो सभी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगें।

वहीं भाजपा ने इस कार्यक्रम में बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को भी इस बार शपथ ग्रहण में बुलावा भेजा हैं। 2013 से अब तक जितने भी कार्यकर्ताओं जो बंगाल ने हिंसा का शिकार हुए, उन सब के परिजन शपथ ग्रहण में आएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रपति भवन में ही खाने की व्यवस्था भी की गई हैं, जिसमें नॉन वेज और वेज दोनों थालिया रखी गई हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default